उसका बेटा घायल हो गए। इसी दौरान शिवम (तोता) ने हवाई फायर किया। सुभाष शर्मा ने बताया कि 5 से 6 अज्ञात युवकों ने तेजधार तलवारों और अन्य हथियारों के साथ उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े और गली में खड़े कुछ बाइकों को भी तोड़ा है। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ नौजवान हवाई फायर करते भी नजर आ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर थाना 3 पुलिस ने इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही अलग-अलग हिंदू जत्थेबंदिया मौके पर पहुंच गई। शिव सेना समर्थकों ने मांग की है कि हमलावारों को अगर 24 घंटों में काबू नहीं किया गया तो वह सविधान चौक का घेराव करेंगे।
[metaslider id=25498]