ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 25 October 2022

दीवाली की रात किले मोहल्ले में चली गोलियां, मामला दर्ज आरोपी फरार

Shivam Chauhan alias tota -the main accused of Qila Mohalla shooting- arrested from Delhi
Shivam Chauhan alias tota -the main accused of Qila Mohalla shooting- arrested from Delhi
जालंधर 25 अक्टूबर : महानगर में दीवाली की रात किले मोहल्ले में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जानकारी मिली है कि हिंदू नेता सुभाष महाजन और दिनेश महाजन पर 5 से 6 शरारती अनसरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया। महाजन ने बताया कि दीवाली की रात वह अपने परिवार के साथ त्यौहार मना रहे थे कि इसी दौरान उनके घर के पास झगडे़ की आवाजे सुनाई दी। सुभाष ने बताया कि जैसे ही वह झगड़ा छुड़ाने गया तो उस दौरान शिवम चौहान उर्फ तोता और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका बेटा घायल हो गए। इसी दौरान शिवम (तोता) ने हवाई फायर किया। सुभाष शर्मा ने बताया कि 5 से 6 अज्ञात युवकों ने तेजधार तलवारों और अन्य हथियारों के साथ उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े और गली में खड़े कुछ बाइकों को भी तोड़ा है। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ नौजवान हवाई फायर करते भी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर थाना 3 पुलिस ने इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही अलग-अलग हिंदू जत्थेबंदिया मौके पर पहुंच गई। शिव सेना समर्थकों ने मांग की है कि हमलावारों को अगर 24 घंटों में काबू नहीं किया गया तो वह सविधान चौक का घेराव करेंगे। [metaslider id=25498]