नवजोत सिंह सिद्धू को मिली हाइकोर्ट से राहत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को हाइकोर्ट से राहत मिली है। आपको बता दे कि CLU मामले में सिद्धू अब लुधियाना कोर्ट में फिजिकल पेश नहीं होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी होगी। बता दे कि कुछ दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने स्वास्थ्य कारणों और जान का खतरा बताते हुए लुधियाना अदालत में उन्हें फिजिकल तौर पर तलब करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी भुगतने की याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार नहीं की थी। निचली अदालत द्वारा याचिका खारिज किए जाने पर सिद्धू ने हाईकोर्ट का रुख किया था।
[metaslider id=25498]
बता दे कि पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के बीच CLU को लेकर विवाद हुआ था। आशू ने पूर्व डीएसपी को धमकी दी थी, जिस कारण डीएसपी ने आशू की शिकायत तत्कालीन लोकल बॉडी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व डीएसपी ने अदालत में याचिका दायर की थी। जिसमें नवजोत सिद्धू को बतौर गवाह बनाया गया। उन्हें अदालत में पेश होकर गवाही देनी थी। नवजोत सिंह सिद्धू फिलहाल पटियाला जेल में बंद है।