Skip to content

फेस्टिवल सीजन में आम आदमी को लगा महंगाई का झटका , 2 रुपए प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम

In the festival season, the common man got a shock of inflation, the price of milk increased by Rs 2 per liter
In the festival season, the common man got a shock of inflation, the price of milk increased by Rs 2 per liter
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] लुधियाना : बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। बता दे फेस्टिवल सीजन में दूध के दामों में प्रति लीटर दो रुपये का इजाफा कर दिया गया है। यानी आधे लीटर के पैकेट पर अब एक रुपये और देने होंगे। नए रेट 16 अक्टूबर से लागू होंगे। बता दे दूध कंपनी वेरका की तरफ से दामों में दो रुपए की बढ़ोतरी को रविवार से लागू करने का फैसला किया गया है। वहीं अमूल ने आज से ही दामों में बढ़ोतरी कर दी है। अब वेरका का आधा लीटर वाला पीला पैकेट 23 की जगह 24 और हरा पैकेट 28 की जगह 29 रुपये में मिलेगा। फेस्टिवल सीजन के दौरान दूध के दामों में बढ़ोतरी होने का असर जहां आम आदमी की जेब पर पड़ेगा, वहीं इससे बनने वाले उत्पाद भी महंगे हो जाएंगे। [metaslider id=25498]