Skip to content

जालंधर में युवक ने ससुराल घर जाकर अपनी पत्नी, बेटे, बेटी,सास,ससुर को पेट्रोल डाल कर जला दिया , फैली दहशत

In Jalandhar, a young man went to his in-laws' house and burnt his wife, son, daughter, mother-in-law, father-in-law by pouring petrol, panic spread
In Jalandhar, a young man went to his in-laws' house and burnt his wife, son, daughter, mother-in-law, father-in-law by pouring petrol, panic spread
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी मिली है कि जालंधर में सतलुज के किनारे बसे गांव महितपुर में एक युवक ने अपने ससुराल घर जाकर घर में सो रही अपनी पत्नी परमजीत कौर 28, बेटे गुरमोहल 5, बेटी अर्शदीप कौर 7, सास जोगिंदरो बाई, ससुर सुरजन सिंह 58 को पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। बताया जा रहा है आरोपित कालू नामक युवक आग लगाने के बाद बाहर दरवाजे को कुंडी लगा कर भाग गया। सास, ससुर और बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार युवक ने घरेलू कलह के चलते घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]