पंजाब में संदिग्ध हालात में गोली लगने से DSP की मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
नाभा :Â पटियाला के नाभा में DSP गगनदीप भुल्लर की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मौत की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है। गोली 32 बोर की निजी रिवाल्वर से लगी है। नाभा के डीएसपी दविंदर अत्री ने बताया कि अभी जांच चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बताया जा रहा है कि DSP गगनदीप भुल्लर पटियाला स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप विंग में तैनात थे।
मामा हरजीत सिंह ने बताया कि गगनदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। वह घर में अकेले थे जबकि उनकी मां लुधियाना गई हुई थीं। गगनदीप के गनमैन ने करीब 10 बजे उन्हें फोन कर सूचना दी कि साहब की गोली लगने से मौत हो गई है। हम मामले में आगे की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। घटना में इस्तेमाल हुई रिवॉल्वर की जांच की जा रही है।
[metaslider id=25498]