Skip to content

जालंधर में ऑटो चालक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार

Auto driver made 70 year old woman a victim of his lust in Jalandhar
Auto driver made 70 year old woman a victim of his lust in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : पंजाब में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा कोई ही दिन होता है जिस दिन ऐसी घटना सामने न आती हो। छोटी बच्ची हो या फिर कोई बड़ी उम्र की महिला आरोपी इसके बारे में सोचता है। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है जो बहुत ही हैरान करने वाली है। घटना है जालंधर की, यहां अब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हवस का शिकार बनाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला के साथ यह घिनौनी हरकत एक ऑटो चालक ने की है। दरअसल बुजुर्ग महिला रामा मंडी चौकी की है और वहीं से ऑटो में कहीं जाने के लिए बैठी थी, आरोपी चालक ने उसको बोला की ऑटो में पैट्रोल डलवाना है इसलिए वह इसको दूसरे रस्ते से लेकर जाएगा। वह उस रस्ते से लेकर जाने लगा जहां सुनसान और कोई आस पास नहीं था। फिर उसने ऑटो को रास्ते में झाड़ियों के पास रोक दिया। जिसके बाद चालक बुजुर्ग महिला को खींच कर झाड़ियों में ले गया और वहां उनसे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने के बाद लोगों ने आरोपी चालक को काबू कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट की पुलिस आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया और महिला का मैडीकल करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था जब उसने यह घिनौनी हरकत की। [metaslider id=25498]