Skip to content

आर्मी का जवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी, FIR दर्ज

Army jawan was sending intelligence to Pakistani intelligence agency ISI, FIR registered
Army jawan was sending intelligence to Pakistani intelligence agency ISI, FIR registered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] अमृतसर : बड़ी खबर है कि अमृतसर रूरल पुलिस ने एक आर्मी जवान के खिलाफ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को जानकारियां देने का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार अमृतसर रूरल पुलिस ने यह कार्रवाई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सूचना के आधार पर की। फिलहाल आरोपी आर्मी जवान को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। DSP अटारी परवेश चोपड़ा ने जानकारी दी कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने आर्मी जवान उत्तर प्रदेश के गांव उसाराह रसूलपुर निवासी मनोज चौधरी के बारे में इनपुट दी थी। उनकी इनपुट के अनुसार मनोज अमृतसर में तैनात है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए एजेंट का काम कर रहा है।उन्होंने कहा मनोज वॉट्सऐप व सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय फौज की जानकारी और संवेदनशील जगहों की तस्वीरें व नक्शे भी भेज रहा है। [metaslider id=25498]