Skip to content

24 साल बाद बदला कांग्रेस का इतिहास , मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

After 24 years, the history of Congress changed, Mallikarjun Kharge became the new President of Congress
After 24 years, the history of Congress changed, Mallikarjun Kharge became the new President of Congress
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। इसी सोमवार को हुए चुनाव के नतीजे आज यानि बुधवार को आ गए हैं। बता दे खड़गे ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में खड़गे के सामने कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर थे। आपको बता दे कांग्रेस का इतिहास 24 साल बाद बदला है।24 साल बाद कांग्रेस को मिला है गैर गांधी प्रधान . [metaslider id=25498] प्राप्त जानकारी अनुसार खड़गे को कुल 7897 वोट मिले। जबकि थरूर को 1072 वोट ही मिले। इसके अलावा 416 वोट खारिज हो गए। वहीँ शशि थरूर ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा, 'कांग्रेस का अध्यक्ष बनना एक बहुत बड़ा सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए खड़गे जी की सफलता की कामना करता हूं।' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पार्टी में अब भूमिका क्या होगी इसको लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी भूमिका क्या होगी वह पार्टी अध्यक्ष तय करेंगे। [metaslider id=9199]