Skip to content

विश्व बैंक ने पंजाब को 1200 करोड़ का ऋण देने की दी मंजूरी

World Bank approves loan of 1200 crores to Punjab
World Bank approves loan of 1200 crores to Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=24910] चंडीगढ़ : खबर है कि विश्व बैंक ने मंगलवार को पंजाब को अपने वित्तीय संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने के लिए 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1,200 करोड़ के ऋण को मंजूरी दे दी है। वहीँ विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्टे तानो कौमे ने कहा कि विश्व बैंक समय पर लागत प्रभावी और अच्छी गुणवत्ता वाली सार्वजनिक सेवाएं देने के राज्य के प्रयास में पंजाब राज्य का भागीदार बनकर खुश है, जो समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह नई परियोजना राज्य की नई डाटा नीति के कार्यान्वयन का समर्थन करेगी, जिसका उद्देश्य विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पहलों को एक साथ लाना है। बता दे कि पंजाब सरकार पर पहले ही करीब तीन लाख करोड़ का कर्ज है। आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के लिए इस कर्ज से निपटना बड़ी चुनौती है। [metaslider id=25498]