Skip to content

कोर्ट कांप्लेक्स में कैदियों की पेशी दौरान चली गोली, ASI की मौत

Shot fired during the production of prisoners in court complex, death of ASI
Shot fired during the production of prisoners in court complex, death of ASI
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] [metaslider id=24944] श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब कोर्ट परिसर के बख्शीखाना में गोली चलने से ASI की मौत की जानकारी मिली है। मुक्तसर पुलिस लाइन में मौजूद ASI कुलविंदर सिंह कैदियों की पेशी के लिए उन्हें अदालत में लेकर आया था। जहां गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. कुलवंत राय, डी.एस.पी. जगदीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की। [metaslider id=25498] बातचीत कर रहे डी.एस.पी. जगदीश कुमार ने बताया कि मृतक ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह पुलिस लाइन में ड्यूटी पर था। आज सुबह वह कैदियों को पेशी के लिए कोर्ट में लेकर आया था। इस दौरान उसका साथी कर्मचारी कागजी कार्रवाई कर रहा था जिसके बाद अचानक ASI की सर्विस कराबाइन से एक गोली चली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। [metaslider id=24910]