नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार पर लगाया 2080 करोड़ का जुर्माना
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : बड़ी जानकारी मिल रही है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त एक्शन लेते हुए पंजाब सरकार पर 2080 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. इस मामले में एनजीटी का कहना है कि पंजाब सरकार वेस्ट मैनेजमेंट मैकेनिज्म बनाने में विफल रही. एनजीटी ने कहा कि 2018 के कई आदेश पास होने के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. NGT ने अपने फैसले में कहा है कि पंजाब 2014 से प्रदूषण नियंत्रण उपायों के लिए वैधानिक समय-सीमा का पालन करने में विफल रहा है. इसके साथ ही सीवेज प्रबंधन और जल प्रदूषण नियंत्रण डिवाइस लगाने में विफल रहा है.
[metaslider id=25498]