सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के जांच अधिकारी को बदला गया
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : खबर है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह का तबादला कर दिया गया है। अब उनकी जगह गुरलाल सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दे कि मानसा सदर थाने के एसएचओ अंग्रेज सिंह को उनके थाना क्षेत्र की सीमा के भीतर सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने के कारण जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।
इस तबादले को लेकर मानसा के एसएसपी गौरव तोरा ने पुलिस विभाग की रूटीन कार्रवाई बताया है। हालाँकि दूसरी तरफ इस बात की चर्चा है कि उक्त जांच अधिकारी को गैंगस्टरों से लगातार धमकियां मिल रही थीं। जिस वजह से उन्हें बदला गया है।
[metaslider id=25498]
एसएसपी गौरव तोरा ने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है और अंग्रेज सिंह के थाना क्षेत्र में वारदात होने के कारण उन्हें जांच अधिकारी बनाया गया था। अब अंग्रेज सिंह को बदलकर गुरलाल सिंह को मानसा सदर थाने में एसएचओ लगाया गया है और उन्हें जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
[metaslider id=24910]