Skip to content

पंजाब में अब आप विधायक की पत्‍नी पर लगा डीसी से बदसुलूकी का आराेप

In Punjab, now AAP MLA's wife has been accused of misbehavior with DC
In Punjab, now AAP MLA's wife has been accused of misbehavior with DC
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=24910] फरीदकोट : बड़ी खबर मिली है कि आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित सेखों की पत्नी बेअंत कौर पर फरीदकोट की डीसी रूही डुग के साथ एक कार्यक्रम में बदसुलूकी करने का आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार इससे दुखी होकर डीसी रूही डुग व्यथित कार्यक्रम से चली गईं। प्राप्त जानकारी अनुसार यह मामला आइएएस एसोसिएशन तक पहुंच गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष वेणु प्रसाद ने भी डीसी से दुर्व्‍यवहार की पुष्टि की है। [metaslider id=25498] ये घटना वीरवार रात की बताई गयी है। सूत्रों के अनुसार फरीदकोट में चल रहे बाबा फरीद आगमन पर्व पर रात को संगीत कार्यक्रम में सूफी गायक सतिंदर सरताज मुख्य कलाकार थे। इस कार्यक्रम में विधायक सेखों की पत्नी बेअंत कौर भी पहुंची थीं, लेकिन उन्हें वीवीआइपी श्रेणी में कुर्सी नहीं मिली। इससे नाराज होकर विधायक की पत्नी कार्यक्रम छोड़ कर चली गईं। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें मनाकर वापस ले आए। वहीँ इसके बाद मेहमानों व आला अफसरों के लिए रखे गए रात्रि भोज के दौरान माहौल उस समय असहज हो गया, जब बेअंत कौर ने डीसी को फटकार दिया। वहां मौजूद अधिकारियों के अनुसार ऐसे व्यवहार से आहत डीसी रोते हुए कार्यक्रम से चली गईं। [metaslider id=711]