Skip to content

पंजाब में तीन अक्तूबर को रेल रोकेंगे किसान

Farmers will stop rail on October 3 in Punjab
Farmers will stop rail on October 3 in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] अमृतसर : बड़ी खबर है कि एक बार फिर किसान आंदोलन की राह पर नज़र आ रहे है। बता दे कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने तीन अक्तूबर को पंजाब भर में रेल रोकने का एलान किया है। कमेटी ने कहा कि पंजाब व केंद्र की सरकारें किसानों की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। मजबूरन किसानों को रेल रोको आंदोलन करना पड़ रहा है। राज्य में करीब दो दर्जन स्थानों पर किसान ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे। [metaslider id=25498] किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के राज्य महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब के किसान तीन अक्तूबर को तीन घंटे रेल सेवा ठप रखेंगे। किसानों का विरोध कुछ दिन पहले केंद्र सरकार के बिजली से संबंधित अधिसूचना के बाद शुरू हुआ है। इसके तहत सरकार ने बिजली वितरण का काम निजी हाथों में देने का फैसला लिया है। पंधेर ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार बिजली का वितरण निजी कंपनियां करेंगी। बिजली वितरण का अधिकार राज्य सरकारों को है लेकिन यह नोटिफिकेशन जारी कर केंद्र सरकार इसे भी अपने हाथ में ले रही है और काम चहेतों को दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ किसानों की अन्य मांगें व बढ़ रही महंगाई का भी मुद्दा होगा। [metaslider id=9199]