पंजाब में AAP विधायक के पिता ने किया खुदकुशी का प्रयास
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=9199]
लुधियाना : खबर है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता ने वीरवार काे आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें लुधियाना रेफर किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वीरवार सुबह विधायक उगाेके के भाई सुखचैन सिंह की परिवार वालों से किसी बात को लेकर ज्यादा कहासुनी हो गई। इसके बाद उनके पिता दर्शन सिंह ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। यहां से पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया।
[metaslider id=25498]