Skip to content

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Vigilance arrested former minister and senior Congress leader Bharat Bhushan Ashu
Vigilance arrested former minister and senior Congress leader Bharat Bhushan Ashu
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] लुधियाना : बड़ी खबर है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने परिवहन निविदा घोटाले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि उनकी गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब वह अपने घर के पास एक सैलून में बाल कटवाने गए थे। मिली जानकारी अनुसार वहीँ मौके पर लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी पहुंचे और विजिलेंस अधिकारियों से भिड़ गए। वहीँ विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ वाहनों के फर्जी पंजीकरण नंबरों पर परिवहन निविदा आवंटित करने के मामले में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच जारी है और कई अधिकारी संदेह के घेरे में है। [metaslider id=25498] बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपये के घपले की विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम सामने आया था। आरोप है कि भारत भूषण आशु ने निविदाओं में घपला किया है। [metaslider id=5345]