Skip to content

श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला फिर से आया सामने , पुलिस जांच में जुटी

The matter of sacrilege of Shri Gutka Sahib came to the fore again, police engaged in investigation
The matter of sacrilege of Shri Gutka Sahib came to the fore again, police engaged in investigation
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] फगवाड़ा : खबर मिली है कि फगवाड़ा शहर से बेअदबी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है ये घटना फगवाड़ा के सिटी थाने से मात्र 300 मीटर के करीब की है। मिली जानकारी अनुसार वहां सिविल अस्पताल के खंडहर बन चुकी इमारत के पास सुबह सफाई सेवकों ने पवित्र श्री गुटका साहिब के पावन स्वरूप के अंग बिखरे देखें। बेअदबी की इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके साथ ही घटना की सूचना मिलते ही सिख संगठनों के नुमाइंदे व अन्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश बताया। उन्होंने प्रशासन को शनिवार तक का समय देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। [metaslider id=25498]