Skip to content

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम , पुलिस ने दबोचे 2 आतंकवादी

Big conspiracy to shake Punjab before Independence Day failed, police arrested 2 terrorists
Big conspiracy to shake Punjab before Independence Day failed, police arrested 2 terrorists
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] तरनतारन : बड़ी खबर है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम किया है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने तरनतारन के थाना वेरोवाल इलाके से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से गोला बारूद, दो पिस्टल, दो मैगजीन, 13 कारतूस, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफीम व 3.95 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों आतंकी 15 अगस्त पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि उससे पहले ही इनके काबू कर लिया गया। [metaslider id=25498] बता दें कि, पकड़े गए दोनों आरोपितों की पहचान गुरविंदर सिंह और संदीप सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी सुक्खा भिखारीवाल और हैरी चट्ठा के करीबी है। फिलहाल एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों आज शाम को पूरे मामले का खुलासा करेंगे। उसके बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। [metaslider id=9199]