Skip to content

पंजाबी मशहूर गायक की सड़क हादसे में मौत

Punjabi famous singer dies in road accident
Punjabi famous singer dies in road accident
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] चंडीगढ़ : मेलबर्न में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाबी गायक निर्वैर सिंह की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना दूसरी कार चालक द्वारा गलत तरीके से कार चलाने के कारण हुई। हादसा इतना भयानक था कि निर्वैर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गलत तरीके से गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि उन्होंने 3 साल पहले आखिरी गाना गाया था। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री को कई पॉपुलर गाने दिए है। निर्वैर के अचानक निधन से पंजाबी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में दोस्त, प्रशंसक और संगीत हस्तियां निर्वैर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। [metaslider id=25498]