Skip to content

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को पुलिस ने लिया हिरासत में

Police arrested Sachin Bishnoi, nephew of gangster Lawrence Bishnoi
Police arrested Sachin Bishnoi, nephew of gangster Lawrence Bishnoi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उसे अजरबैजान से पकड़ा गया है। आरोप है कि लॉरेंस गैंग को सचिन ही बाहर से निर्देश देता था। बता दे मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने बीते शुक्रवार को ही चालान पेश किया था। 1850 पन्नों के चालान में 24 आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है। कहा गया था कि चार आरोपी विदेश में छिपे हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बताया गया है, जो इस समय पंजाब पुलिस की हिरासत में है। जिन आरोपियों के विदेश में छुपे होने की बात कही गई थी, उसमें मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़, सचिन बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और लिजिन नेहरा शामिल थे। [metaslider id=25498] वहीँ इस मामले में एसएसपी गौरव तोरा ने कहा है कि 34 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। 24 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इसके अलावा हत्या में शामिल आरोपी जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु कुस्सा पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। वहीँ अदालत को उनके मुठभेड़ के बारे में सूचित कर दिया गया है। [metaslider id=24910]