Skip to content

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोहाली में आम आदमी क्लीनिक का किया दौरा

Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia visits Aam Aadmi Clinic in Mohali
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia visits Aam Aadmi Clinic in Mohali
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] चंडीगढ़ : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोहाली में आम आदमी क्लीनिक का दौरा किया। वहीँ इस मौके उनके साथ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा भी रहे। उन्होंने मोहाली के फेज- 5 में मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्लीनिक के कामकाज को देखा और इलाज करवाने पहुंचे लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि डिस्पेंसरी मॉडल तो फेल है। अब मोहल्ला क्लीनिक मॉडल ही चलेगा। मोहाली के फेज-5 में मॉडल आम आदमी क्लीनिक बनाया गया है। विभाग का दावा है कि यहाँ बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। मोहल्ला क्लीनिकों में 41 तरह की जांच की सुविधा मिलेगी और मरीजों को 75 तरह की दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। ये क्लीनिक रोजाना सुबह आठ बजे से दो बजे तक खुलेंगे। स्वास्थ्य विभाग इन क्लीनिकों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करेगा। [metaslider id=5345]   [metaslider id=24910]