Skip to content

मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ हुआ केस दर्ज़ , जानिए वजह

Case registered against Miss Universe Harnaz Kaur Sandhu, know the reason
Case registered against Miss Universe Harnaz Kaur Sandhu, know the reason
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=24910] चंडीगढ़ (ब्यूरो) : मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह ने मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर किया है। उपासना सिंह अपने वकील के साथ कोर्ट में पहुंची हुई थी। उपासना ने कहा है कि वह एक फिल्म प्रोड्यूस कर रही थी जिसमें पहले हरनाज कौर ने हामी भरी थी मगर अब उसने फोन भी उठाने बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पास हरनाज कौर संधू के खिलाफ सबूत भी हैं। उपासना के मुताबिक कोर्ट द्वारा उन्हें समन किया जाएगा। इस वजह उपासना सिंह ने किया केस दायर दायर केस के मुताबिक वर्ष 2020 में हरनाज ने फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब जीता था। उस दौरान उसने संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो एलएलपी के साथ एक आर्टिस्ट एग्रीमेंट किया था। इस स्टूडियो को उपासना सिंह चलाती हैं और वह इसकी प्रोड्यूसर हैं। उपासना के मुताबिक उन्होंने ‘बाई जी कुटणगें’ नाम से पंजाबी फिल्म बनानी थी। इसमें उन्होंने हरनाज को लीड रोल देना था। एग्रीमेंट के तहत आर्टिस्ट को फिल्म की प्रोमोशनल एक्टिविटी के लिए उपलब्ध रहना था। इसमें फिजिकली और वर्चुअली मौजूद रहना शामिल था। हालांकि हरनाज ने भी व्यवसायिक और कांट्रेक्चुअल वादा तोड़ दिया। उसने खुद को कास्ट और क्रू से अलग कर लिया। [metaslider id=25498] मिस यूनिवर्स बनने के बाद खुद को बड़ी स्टार समझने लग गई: उपासना उपासना ने कहा है कि मिस यूनिवर्स बनने के बाद उपासना सिंह खुद को बड़ी स्टार समझने लग गई है। उसने उनके फोन भी उठाने बंद कर दिए हैं। उपासना सिंह ने इस फिल्म के माध्यम से अपने बेटे को लांच करना था। फिल्म के डायरेक्टर समीप कंग और प्रोड्यूसर्स ने भी हरनाज को संपर्क करने की कोशिश की मगर सब फेल रही। बता दें कि हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स-2021 बनी थी। इसके बाद उन्होंने एक भी मेल या टेक्सट का जवाब नहीं दिया। फिल्म को इसके डिस्ट्रिब्यूटर का नुकसान हुआ। इस फिल्म की रीलिज तारीख भी टालनी पड़ी। 27 मई, 2022 से फिल्म की रीलिज 19 अगस्त के लिए टल गई। फिल्म को काफी वितिय नुकसान हुआ। वहीं फिल्म की कास्ट और क्रू को भी मीडिया आदि के सामने फिल्म की देरी के चलते सवालों के जवाब झेलने पड़े और गलत इमेज बनी। इसके चलते मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ हुए नुकसान का क्लेम केस दायर किया गया है। [metaslider id=9199]