Skip to content

पंजाब में AAP पार्टी की एक और चुनावी गारंटी पूरी, 75 आम आदमी क्लीनिक शुरू

AAP government will open 500 new mohalla clinics in Punjab, will start from January 26 next year
AAP government will open 500 new mohalla clinics in Punjab, will start from January 26 next year
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] चंडीगढ़ : पंजाब में AAP पार्टी की सरकार ने एक और बड़ी चुनावी गारंटी को पूरा करने का दावा किया है। आपको बता दे CM भगवंत मान ने राज्य के विभिन्न शहरों में बने 75 आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित कर दिए हैं। बता दे कि स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना पहुंचे भगवंत मान ने चांद सिनेमा के निकट बने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही राज्य के सभी आम आदमी क्लीनिक जनता की सेवा में समर्पित कर दिए गए। CM भगवंत मान ने बताया कि राज्य की जनता को निशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना उनकी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा पहले पड़ाव में 75 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। इन्हें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक मौके पर शुरू किया गया है। इनमें आने वाले मरीजों को निशुल्क उपचार और दवाओं के साथ 100 क्लीनिकल टेस्ट और 41 जांच पैकेज की सुविधा भी मिलेगी। [metaslider id=25498] मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ऐसे क्लीनिक राज्य के प्रत्येक गांव और कस्बे में खोले जाएंगे, जबकि अधिक आबादी वाले इलाकों में दो-दो क्लीनिक खोलने की योजना है। यह क्लीनिक राज्य भर में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा इससे अस्पतालों पर बोझ घटेगा और ज्यादातर बीमारियों का उपचार आम आदमी क्लीनिक में ही हो जाया करेगा। सिर्फ गंभीर बीमारी वाले मरीजों को ही अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। [metaslider id=5345] [metaslider id=1461]