Skip to content

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की AGM में 5G सर्विस का ऐलान, जानिए कब होगी शुरुआत

5G service announced at Reliance Industries Limited's AGM, know when it will start
5G service announced at Reliance Industries Limited's AGM, know when it will start
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] मुंबई : खबर है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में 5G सर्विस लॉन्च करने का ऐलान हुआ। वहीँ मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि 5G की शुरुआत मेट्रो सिटीज से दिवाली तक होगी। इसके अलावा 2023 तक पूरे भारत में 5G सर्विस मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि आकाश अंबानी जियो, ईशा अंबानी रिटेल और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे। अंबानी ने कहा, जियो 5G दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे एडवांस्ड 5G नेटवर्क होगा। Jio 5G के लेटेस्ट वर्जन को डिप्लॉय करेगा, जिसे स्टैंडअलोन 5G कहा जाता है। इसकी 4G नेटवर्क पर शून्य निर्भरता है। स्टैंडअलोन 5G के साथ जियो लो लेटेंसी कनेक्टिविटी, बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन, 5G वॉयस, और मेटावर्स जैसी नई और पावरफुल सर्विसेज करेगा। [metaslider id=25498]