Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

कनाडा में सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या, एयर इंडिया बम धमाके में आया था नाम

Sikh leader Ripudaman Singh Malik shot dead in Canada, name came in Air India bomb blast
Sikh leader Ripudaman Singh Malik shot dead in Canada, name came in Air India bomb blast
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] 1985 के एयर इंडिया बम विस्‍फोट (Air India Bomb Blast) मामले में बरी किए जा चुके बिजनेसमैन और सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक (Ripudaman Singh Malik) की कनाडा के वैंकूवर में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। यह घटना स्‍थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 9 बजे की है, जब वह अपने ऑफिस जा रहे थे। रिपुदमन सिंह ने इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने पत्र लिखकर सिख समुदाय के लिए मोदी सरकार की तरफ से उठाए गए अभूतपूर्व कदमों के लिए आभार व्‍यक्‍त किया था। दावा किया जा रहा है कि मलिक की हत्‍या इसी के चलते की गई है। पंजाबी मूल के कनाडाई सिख रिपुदमन सिंह पर कभी खालिस्‍तानी होने का आरोप लगा था। 1985 में एयर इंडिया कनिष्‍का बम विस्‍फोट मामले को लेकर उन पर लंबे समय तक कनाडा में केस चला था। 2005 में उन्‍हें इस मामले में बरी कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि रिपुदमन सिंह ने खालसा क्रेडिट यूनियन की स्‍थापना की थी। विमान हादसे में 331 लोगों ने गंवाई थी जान 22 जून, 1985 को एयर इंडिया का विमान कनाडा से दिल्‍ली के रवाना हुआ था। आयरिश हवाई क्षेत्र में आसमान में विमान में जोरदार विस्‍फोट हुआ और 331 यात्रियों की मौत हो गई। कनाडा में रहने वाले सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक को इस मामले में आरोपी माना गया और लंबे समय तक उन पर मुकदमा चला। टुकड़े टुकड़े होकर सागर में जा गिरा था विमान धमाके के वक्‍त एयर इंडिया का कनिष्‍क विमान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से करीब 45 मिनट की दूरी पर था। विमान में सवार 22 क्रू मेंबर सहित सभी 307 यात्री मारे गए। यात्रियों में ज्‍यादातर भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे। विस्‍फोट के बाद विमान टुकड़े टुकड़े होकर अटलांटिक महासागर में जा गिरा। कुछ यात्रियों के शव की जांच और मेडिकल चेकअप में पता चला कि उनकी मौत विस्‍फोट नहीं बल्कि समुद्र में डूबने के कारण हुई। वे विमान के ऐसे हिस्‍से में बैठे थे जहां वे ब्‍लास्‍ट से बच गए। [metaslider id=9199]