Friday, 15 July 2022
World
कनाडा में सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या, एयर इंडिया बम धमाके में आया था नाम
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
1985 के एयर इंडिया बम विस्â€फोट (Air India Bomb Blast) मामले में बरी किए जा चुके बिजनेसमैन और सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक (Ripudaman Singh Malik) की कनाडा के वैंकूवर में गोली मारकर हत्â€या कर दी गई। यह घटना स्â€थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 9 बजे की है, जब वह अपने ऑफिस जा रहे थे। रिपुदमन सिंह ने इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी।
उन्होंने पत्र लिखकर सिख समुदाय के लिए मोदी सरकार की तरफ से उठाए गए अभूतपूर्व कदमों के लिए आभार व्â€यक्â€त किया था। दावा किया जा रहा है कि मलिक की हत्â€या इसी के चलते की गई है। पंजाबी मूल के कनाडाई सिख रिपुदमन सिंह पर कभी खालिस्â€तानी होने का आरोप लगा था। 1985 में एयर इंडिया कनिष्â€का बम विस्â€फोट मामले को लेकर उन पर लंबे समय तक कनाडा में केस चला था। 2005 में उन्â€हें इस मामले में बरी कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि रिपुदमन सिंह ने खालसा क्रेडिट यूनियन की स्â€थापना की थी।
विमान हादसे में 331 लोगों ने गंवाई थी जान
22 जून, 1985 को एयर इंडिया का विमान कनाडा से दिल्â€ली के रवाना हुआ था। आयरिश हवाई क्षेत्र में आसमान में विमान में जोरदार विस्â€फोट हुआ और 331 यात्रियों की मौत हो गई। कनाडा में रहने वाले सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक को इस मामले में आरोपी माना गया और लंबे समय तक उन पर मुकदमा चला।
टुकड़े टुकड़े होकर सागर में जा गिरा था विमान
धमाके के वक्â€त एयर इंडिया का कनिष्â€क विमान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से करीब 45 मिनट की दूरी पर था। विमान में सवार 22 क्रू मेंबर सहित सभी 307 यात्री मारे गए। यात्रियों में ज्â€यादातर भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे। विस्â€फोट के बाद विमान टुकड़े टुकड़े होकर अटलांटिक महासागर में जा गिरा। कुछ यात्रियों के शव की जांच और मेडिकल चेकअप में पता चला कि उनकी मौत विस्â€फोट नहीं बल्कि समुद्र में डूबने के कारण हुई। वे विमान के ऐसे हिस्â€से में बैठे थे जहां वे ब्â€लास्â€ट से बच गए।
[metaslider id=9199]