पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का हुआ निधन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : खबर मिली है कि पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह 86 दिनों से इंग्लैंड के अस्पताल में भर्ती थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलविंदर सिंह को 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद यहां उनकी ट्रिपल बाइपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी उनकी एक और सर्जरी की गई थी। मगर हालात में सुधार नहीं हुआ और वह कोमा में चले गए थे । मिली जानकारी अनुसार इसके बाद कोमा से बाहर आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और उनकी सेहत में सुधार भी बताया जा रहा था। लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। वहीँ परिवार ने सोशल मीडिया में पोस्ट साझा कर गायक के निधन की जानकारी दी है। उनके निधन की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर है सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
[metaslider id=9199]