Skip to content

मानसा कोर्ट ने प्रियव्रत फौजी सहित तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Mansa court sent all the three accused including Priyavrat Fauji on 7 days police remand
Mansa court sent all the three accused including Priyavrat Fauji on 7 days police remand
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद अब शूटर प्रियव्रत फौजी, दीपक, कशिश और केशव को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्हें 13 जुलाई के लिए अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आरोपियों को मानसा सीआईए रखा गया है। बता दें कि आज तड़के सुबह 4:00 बजे इन चारों शूटरों को कड़ी सुरक्षा में दिल्ली से मानसा लेकर आया गया। जिसके बाद आज सुबह उनका मेडिकल हुआ फिर कोर्ट में चारों को पेश किया गया। मूसेवाला का कत्ल करने के बाद जश्न मनाते आए थे नजर बता दें कि बीते दिन एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें मूसेवाला की हत्या के बाद शूटर गाड़ी में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान शूटरों ने हथयारों के साथ गाड़ी में जश्न मनाते हुए वीडियो बनाया है। जो कि काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करने के बाद शूटरों ने गाड़ी में गाने लगा कर जश्न मनाया और इन सभी 5 शूटरों के पास हथियार भी देखे जा सकते है। इस वीडियो में अंकित सेरसा, प्रियवर्त फौजी, सचिन भिवानी, भी नज़र आ रहे है। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए दो शूटरों सहित चार लोगों का पंजाब पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर पंजाब लाया गया। जिन्हें अब 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। [metaslider id=24910]