Skip to content

जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि:) का 12 वां वार्षिक लंगर 31 जुलाई को, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अवतार हैनरी होंगे मुख्य अतिथि

Jai Maa Chintpurni Naujawan Sabha Amrik Nagar (Regd:) 12th Annual Langar On July 31, Former Cabinet Minister Shri Avtar Henry will be the Chief Guest
Jai Maa Chintpurni Naujawan Sabha Amrik Nagar (Regd:) 12th Annual Langar On July 31, Former Cabinet Minister Shri Avtar Henry will be the Chief Guest
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अवतार हैनरी मुख्य अतिथि के तौर पर होगें शामिल जालंधर : जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि:) की और से 12वां विशाल लंगर 31 जुलाई दिन रविवार 2022 को दुर्गा मंदिर मार्केट में लगाया जा रहा है. इस लंगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अवतार हैनरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होगें. इस अवसर पर नीरज जिन्दल गोल्डी, सन्नी कुमार, सोढ़ी लूथरा, धरमिंदर कुमार, सैम किशनपुरिया, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे. संस्था के चेयरमैन सोढ़ी लूथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की भांति इस बार भी लंगर को ऐतिहासिक बनाया जाएगा. संस्था की और से लंगर के दौरान पूरी-छोले, कडी-चावल, चपाती-मटर पनीर, दाल मखनी, मिक्स वैज व कुलफी, आईसक्रीम व ठंडे का विशेष आयोजन किया गया है. लंगर में जालंधर के मशहूर कैटर हीरा लाल की और से गोल-गप्पे, टिक्की, न्यूडल्स, डोसा, चिल्ला, खट्टे-मिट्ठे लड्डू, पाव-भाजी, पासता, दही-भल्ले, क्रीम भल्ला, पापड़ी-चाट, पापकोन व अन्य कई स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षण का केंद्र होगे. संस्था के प्रमुख सेवादार नीरज जिन्दल गोल्डी ने कहा कि आए हुए भक्तजनों को माता की चुनरी व चित्र भेट कर सम्मानित किया जाएगा. [metaslider id=9199]