Skip to content

मशहूर गायक दलेर मेहंदी गिरफ्तार, पटियाला कोर्ट ने भेजा जेल, पढ़े जानकारी

Famous singer Daler Mehndi arrested, Patiala court sent to jail, read information
Famous singer Daler Mehndi arrested, Patiala court sent to jail, read information
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] पटियाला : बड़ी खबर है कि पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि दलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। उन्हें इस मामले में पहले दो साल की कैद हुई थी। वहीँ इस सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि वहां भी सजा बरकरार रखी गई। इसके बाद अब उन्हें गुरुवार को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इसके बाद दलेर मेहंदी को पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार साल 2003 में थाना सदर पटियाला की पुलिस ने गांव बलवेड़ा के रहने वाले बख्शीश सिंह की शिकायत पर दलेर मेहंदी, उनके भाई श्मशेर सिंह, ध्यान सिंह, बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था। वहीँ बख्शीश सिंह ने शिकायत की थी कि दलेर मेहंदी ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये लिए थे, लेकिन बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। [metaslider id=711]