Skip to content

सरहद पर हो रही नशे की तस्करी को रोकने के लिए CM भगवंत मान ने BSF के DG से की मुलाक़ात

CM Bhagwant Mann meets DG of BSF to stop smuggling of drugs on the border
CM Bhagwant Mann meets DG of BSF to stop smuggling of drugs on the border
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] अमृतसर : भारत-पाकिस्तान सरहद पर हो रही नशे व हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए पंजाब के CM भगवंत मान ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के डॉयरेक्टर जनरल पंकज कुमार ने मुलाकात की। रविवार को BSF के डायरेक्टर जनरल पंकज कुमार सीएम मान के सरकारी निवास पर पहुंचे थे। [metaslider id=25498] मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कंटीली तारों के पार से हो रही नशा व हथियारों की तस्करी के चलते प्रदेश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा नशे के साथ हथियारों की हो रही तस्करी देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए खतरा खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा अब सिर्फ एक रास्ता है, अगर BSF और पंजाब पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ मिलकर रणनीति बनाए तो इसकी रोकथाम के लिए सही बैरिकेड के तौर पर काम कर सकते हैं। [metaslider id=25331]