Skip to content

पंजाब में कोरोना संक्रमण के 434 नए मामले आये सामने , एक की मौत, जेल मंत्री भी हुए संक्रमित

434 new cases of corona infection were reported in punjab, one died, jail minister also got infected
434 new cases of corona infection were reported in punjab, one died, jail minister also got infected
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना फिर से रफ़्तार पकड़ने लगा है , जानकारी मिली है कि मंगलवार को बीते 24 घंटे के दौरान 434 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और एक मरीज़ की मौत हो गई। वहीँ मोहाली समेत पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मोहाली में 132 और लुधियाना में 66 नए मरीज मिले हैं। वहीँ जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने घर में खुद को आईसोलेट कर लिया है और वहीं से काम कर रहे हैं। जेल मंत्री ने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की। [metaslider id=24910] मिली जानकारी अनुसार लुधियाना जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। वहीँ पटियाला में 50, बठिंडा में 31, अमृतसर में 28, जालंधर में 25, फतेहगढ़ साहिब में 18, पठानकोट, रोपड़ में 15-15, संगरूर में 8, चार अन्य जिलों में 6-6, फाजिल्का, गुरदासपुर में 4-4, मुक्तसर, एसबीएस नगर में 3-3, तीन अन्य जिलों में 2-2, दो जिलों में 1-1 संक्रमित मिले हैं। [metaslider id=25331]