Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

जालंधर में नशे से युवक की मौत के बाद हंगामा , लोगों ने पुलिस चौकी पर ताला जड़ा

Uproar after death of youth due to intoxication in Jalandhar, people locked the police post
Uproar after death of youth due to intoxication in Jalandhar, people locked the police post
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] गोराया : जहाँ सरकार बेशक लाख दावे कर रही है कि नशे के कारोबार पर नकेल डाल दी है। वहीँ दूसरी तरफ जमीन से जुड़ी हकीकत यह है कि अब भी नशा वैसे ही बिक रहा है जैसे पहले बिकता था। बता दे कि युवक अभी भी नशे के टीके लगाकर या फिर ओवर डोज से वैसे ही मर रहे हैं जैसे पहले मरते थे, हालांकि अब इतना जरूर है कि लोगों में नशे को लेकर जागरूकता जरूर आ गई है। वहीँ अब लोग नशे के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। इसी के चलते जालंधर के फिल्लौर के गांव धुलेता में लोगों ने गांव में नशे से तंग आकर गुस्से में पुलिस चौकी को ताला जड़ दिया। यहां लोगों में आक्रोश इस बात को लेकर था कि गांव में एक युवक की नशे के कारण मौत हो गई। इस पर लोग भड़क उठे कि गांव में पुलिस चौकी है, लेकिन फिर भी गांव में नशा बेचने वाले क्यों पकड़े नहीं जा रहे हैं। बहुत से घर नशे के कारण उजड़ गए हैं। वहीँ लोगों का आरोप था कि गांव में नशा पुलिस वालों की नाक के नीचे बिकता है। लोगों ने कहा पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। वहीँ पुलिस चौकी के आगे धरना लगाकर बैठे गांव वासियों ने कहा कि वैसे तो अराजक तत्वों को पकड़ना पुलिस का काम है, लेकिन अब यह काम भी लोगों को करना पड़ेगा। इसलिए ही पुलिस चौकी पर ताला लगाया है और गांव वाले खुद नशा तस्करों से निपटेंगे। खुद नशे से युवकों को बचाने के लिए प्रयास शुरू करेंगे और गांव में नाकाबंदी शुरू करेंगे। गांव में किसी भी सूरत में नशा नहीं बिकने दिया जाएगा। वहीँ लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए डीएसपी फिल्लौर और थाना प्रभारी गोराया मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और उन्हें यह आश्वासन देकर शांत किया कि जल्द ही गांव में नशा बेचने वाले सलाखों के पीछे होंगे। वहीँ पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि गांव में पुलिस पूरी नजर रखेगी और नशा बेचने वालों की धरपकड़ करेगी। [metaslider id=711]