पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गीत 'SYL' यूट्यूब से हटाया गया, जानिए वजह
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=11116]
चंडीगढ़ : बड़ी जानकारी है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत एसवाईएल (SYL) यूट्यूब से हटा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार से कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटाया गया। आपको बता दे कि मूसेवाला की मौत के बाद इस गीत को उनके आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया था। वहीँ यह गाना छह मिनट में ही हिट हो गया था।
[metaslider id=1461]
इसके अलावा दो घंटे में इस गाने को 22 लाख लोगों ने देखा था । माना जा रहा है कि सिद्धू अपने इस आखिरी गाने के जरिये पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे एसवाईएल के मुद्दे को हवा दे गए। गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का भी जिक्र किया है। सिद्धू मूसेवाला के नए गाने में पंजाब के पानी और उससे जुड़े दूसरे विवादित मुद्दों का जिक्र किया था।
[metaslider id=9199]