Skip to content

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत ने केंद्र सरकार द्वारा दी जेड श्रेणी की सिक्यूरिटी लेने से किया इन्कार

Giani Harpreet, the Jathedar of Sri Akal Takht Sahib, refused to take the Z category security given by the central government.
Giani Harpreet, the Jathedar of Sri Akal Takht Sahib, refused to take the Z category security given by the central government.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] अमृतसर : जानकारी मिली है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने केंद्र द्वारा दी जेड श्रेणी की सुरक्षा लेने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने केंद्र सरकार से किसी तरह की सुरक्षा नहीं मांगी है। मेरी सुरक्षा सिख युवक कर रहे हैं, इसलिए मुझे केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है।' बता दे कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को ही उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की जानकारी दी थी। आपको बता दे कि पंजाब सरकार ने कुछ दिन पहले अकाल तख्त के जत्थेदार समेत 424 वीआइपी की सुरक्षा कम कर दी थी। हालांकि, बाद में जत्थेदार की सुरक्षा बहाल कर दी गई थी, लेकिन जत्थेदार ने इसे लेने से इन्कार कर दिया था। वहीँ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य भाई मंजीत सिंह ने कहा कि सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा पंथ कर रहा है। एसजीपीसी ने अपनी टास्क फोर्स के कर्मचारी तैनात किए हैं। वह उनकी सुरक्षा करने में सक्षम हैं। [metaslider id=1461]