Skip to content

पंजाब में रेलवे ट्रैक उड़ाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, मचा हड़कंप

Big conspiracy to blow up railway track in Punjab busted, stir
Big conspiracy to blow up railway track in Punjab busted, stir
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] पटियाला : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब में रेल सेवाएं ठप करने की बड़ी साजिश सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार राजपुरा स्थित थर्मल प्लांट के लिए कोयले की सप्लाई लेकर जाने वाले रेल ट्रैक से करीब 1200 क्लिप्स रातों-रात गायब कर दिए गए है । बताया जाता है इस रेलवे ट्रैक का उपयोग मालगाड़ी के परिचालन के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 10 बजे के करीब थर्मल प्लांट के स्टाफ को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने संबंधित इलाके के पुलिस अधिकारी को सूचित कर दिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक यह घटना दो जगह पर हुई है, जिसमें से एक इलाका राजपुरा सदर थाना के अंतर्गत आता है जबकि दूसरा एरिया फतेहगढ़ साहिब जिले के थाना वडाली आला सिंह का है। मिली जानकारी अनुसार सदर राजपुरा इलाके से 800 क्लिप चोरी हुए हैं। जबकि फतेहगढ़ साहिब इलाके से 400 क्लिप निकाले गए हैं। वहीँ मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम को रेलवे और थर्मल प्लांट के टीम ने इलाके का दौरा करते हुए सब कुछ सही पाया था। लेकिन शनिवार सुबह देखा तो 1200 क्लिप चोरी हो चुके थे। वहीँ अगर इस लाइन पर माल गाड़ी चलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस वजह से 15 दिन के लिए थर्मल प्लांट की सप्लाई बंद हो जाती और इस नुकसान की वजह से नॉर्थ एरिया में रेल की मूवमेंट भी प्रभावित हो जाती। इसके बाद रेल प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है । [metaslider id=1461]