Skip to content

सिद्धू मूसेवाला मर्डर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरफ्तार , तिहाड़ जेल से पंजाब ला रही पुलिस

Gangster Jaggu Bhagwanpuria arrested in Sidhu Musewala murder, police bringing Punjab from Tihar Jail
Gangster Jaggu Bhagwanpuria arrested in Sidhu Musewala murder, police bringing Punjab from Tihar Jail
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आ रही है कि गैंगस्टर लॉरेंस के साथ गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। प्राप्त जानकारी अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्प शूटर्स में से 2 जग्गू ने ही उपलब्ध कराए थे। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची। प्राप्त जानकारी अनुसार वहां से पुलिस को जग्गू का प्रोडक्शन वारंट मिल गया है । जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को जग्गू का ट्रांजिट रिमांड भी मिल गया है। उसे मानसा लाया जा रहा है। यहां कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा। बता दे कि इस मामले में लॉरेंस से पहले ही पंजाब पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीँ पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 4 से ज्यादा शार्प शूटर्स शामिल थे। इनमें प्रियवर्त फौजी और कशिश को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अब अंकित सेरसा, जगरूप रूपा और मनु कुस्सा फरार है। वहीँ पुलिस को शक है कि जगरूप रूपा और मनु कुस्सा को भगवानपुरिया ने ही लॉरेंस गैंग को दिए थे। इसी मामले में उससे पूछताछ होगी। [metaslider id=9199]