Skip to content

पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर दो हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का लगा आरोप

Former Punjab Congress minister Bharat Bhushan Ashu accused of two thousand crore tender scam
Former Punjab Congress minister Bharat Bhushan Ashu accused of two thousand crore tender scam
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ दो हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगा है, इसकी विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। बता दे कि मंत्री पर ठेकेदारों ने आरोप लगाए थे कि पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में गड़बड़ी की गई है। छोटे ठेकेदारों को नजरअंदाज कर 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया गया। वहीँ इस पर पूर्व मंत्री आशु का कहना है कि यह टेंडर डीसी की अगुवाई वाली कमेटियां अलाट करती हैं। आपको बता दे कि इससे पहले भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार हो चुके हैं। धर्मसोत के बाद वन मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ एफआइआर दर्ज है। इसके बाद भारत भूषण आशु की पत्नी ने पंजाब सरकार पर बड़ा हमला किया है। मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु ने कहा है कि पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति बेहद खराब है। पहले गायक सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या और अब अमृतसर में सिलसिलेवार हत्याओं की खबरों को विराम देने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है। उन्होंने कहा पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल नजर आ रही है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह की जांच करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आशु ने अपने कार्यकाल के दौरान सराहणीय काम किए हैं और कोई गबन नहीं किया है। इस लिए सरकार भले किसी से भी कोई जांच करवा ले वह पाक साफ ही निकलेंगे। [metaslider id=9106]