Skip to content

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से ED ने की पूछताछ

ED questioned Congress MP Rahul Gandhi
ED questioned Congress MP Rahul Gandhi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : बड़ी जानकारी है कि नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। वहीँ इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे लंच ब्रेक हुआ और राहुल सीधे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी भी थीं। इसके बाद राहुल वापस ED के दफ्तर लौटे। उनसे पूछताछ जारी है। उधर पार्टी प्रवक्ता और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री, पी.चिदंबरम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई, चश्मा जमीन पर फेंका, उनकी बायीं पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। सांसद प्रमोद तिवारी को सड़क पर फेंका गया। सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है। क्या यह प्रजातंत्र है? वहीँ इससे पहले राहुल सुबह पूरे दमखम के साथ ED दफ्तर पहुंचे । यहाँ ED के अफसरों ने उनसे 50 से ज्यादा सवाल किए। इससे पहले कांग्रेस ने इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। [metaslider id=1461]