Skip to content

बड़ी खबर : पंजाब में गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत

Big news: Three children died due to drowning in the lake of Gurdwara Sahib in Punjab
Big news: Three children died due to drowning in the lake of Gurdwara Sahib in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] जलालाबाद : बड़ी खबर है कि जलालाबाद के गांव शेर मोहम्मद माहीगीर स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब के सरोवर में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। बता दे कि बुधवार को अमावस्या पर्व था, इसलिए बच्चे सरोवर में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि सरोवर के निचले हिस्से में काई फैली हुई है, जिससे बच्चों का पांव फिसलने से यह घटना हुई है। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार बिक्रम गुंबर और थाना अमीर खास के एसएचओ हरबंस सिंह मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रिंस (11) व अंकुश (10) ने बताया कि उनके माता-पिता खेत में धान लगा रहे थे। वहीँ थोड़ी दूर पर गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब था। अमावस्या पर्व के कारण वह प्रिया (13) व सीरत (10) और हरप्रीत सिंह (11) के साथ सरोवर में नहाने लगे। वहीँ सरोवर के निचले हिस्से में काई फैली होने के कारण प्रिया, सीरत व हरप्रीत के पांव फिसलने लगे और वह सरोवर में डूबने लगे। प्रिंस और अंकुश किसी तरह सरोवर से बाहर आ गए। दोनों ने तीनों को बचाने के लिए बहुत शोर मचाया लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया। फिर प्रिंस और अंकुश दोनों भागते हुए अपने माता-पिता के पास खेतों में पहुंचे और पूरी वारदात के बारे में बताया । वहीँ खेत में काम छोड़कर सभी लोग भागकर सरोवर पर पहुंचे और तीनों को किसी तरह सरोवर से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। [metaslider id=9199]