Skip to content

गन कल्चर और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देने वाले गाने बंद कर दो वर्ना सरकार लेगी सख्त एक्शन- CM भगवंत मान

Punjab CM Bhagwant Mann's big attack on corruption, said - Some corrupt ex-ministers have been sent to jail, preparing to send many to jail
Punjab CM Bhagwant Mann's big attack on corruption, said - Some corrupt ex-ministers have been sent to jail, preparing to send many to jail
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने अब पंजाबी गायकों को दो-टूक कह दिया कि गन कल्चर और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देने वाले गाने बंद कर दो। ऐसा न किया तो सरकार सख्त एक्शन लेगी। उन्होंने कहा फिलहाल यह अपील है लेकिन अगर आगे से ऐसे गाने आए तो फिर सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी। बता दे कि गुरूवार को हुई मीटिंग में सीएम मान ने पंजाब के सभी जिलों के SSP, पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नरों को इस पर नजर रखने को कहा है। वहीँ CM भगवंत मान ने कहा कि गायकों को गीतों के जरिए हिंसा फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनके गीतों से जल्दी प्रभावित होने वाले बच्चे बिगड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी गायक तुरंत इस रूझान को बंद कर दें। [metaslider id=1461]