Skip to content

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने दी चेतावनी, कहा- उनकी मांगें न मानी गई तो कल 12 बजे के बाद कर देंगे चक्का जाम

Important news for those traveling in buses in Punjab, read information
Important news for those traveling in buses in Punjab, read information
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। वहीँ यूनियन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग ने अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो 18 मई दोपहर 12 बजे के बाद से राज्य में बसें नहीं चलेंगी करेंगे चक्का जाम । वहीँ यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह, सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की, बलजीत सिंह गिल, कैशियर बलजिंदर सिंह ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का हल निकालने के बजाय धक्केशाही करने में लगी है। वहीँ रेशम सिंह ने बताया कि 18 मई से बसें न चलाने की घोषणा इसलिए की गई है, क्योंकि कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। अधिकारियों की ओर से गलत फैसले लिए जा रहे हैं, जिनमें ज्यादा सवारियां होने पर बसों को न रोकना, लांग रूट पर बिना कहीं रुके चलना। इसके अलावा उन्होंने कहा कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर आगामी 28 और 29 मई को विधायकों को मांग पत्र दिए जाएंगे। वहीँ यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सामान काम सामान वेतन लागू करवाना, वर्कशाप कर्मचारियों को रेगुलर स्टाफ की तर्ज पर सरकारी छुट्टियों को लागू करवाना, स्किल हाई स्किल पे स्केल लागू करना, एडवांस बुकरा डाटा एंट्री आपरेटर और नए बहाल किए पीआरटीसी और पनबस के कर्मचारियों 2500 प्लस 30 फीसद बढ़ोतरी लागू की जाए। [metaslider id=1461]