Skip to content

पंजाब के डीजीपी भावरा ने मोहाली हमले के बारे में कहा- यह आतंकी हमला नहीं, जांच जारी, दोषी जल्द होंगे गिरफ्त में

Punjab DGP Bhavra said about Mohali attack - it is not a terrorist attack, investigation is on, the guilty will be caught soon
Punjab DGP Bhavra said about Mohali attack - it is not a terrorist attack, investigation is on, the guilty will be caught soon
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर में राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हुए हमले ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। जिक्रयोग है कि अभी दो दिन पहले ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पकड़े जाने से भी सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था, लेकिन किसी को इस बात की भनक भी नहीं थी कि इस बार हमला पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के दफ्तर पर होगा। बता दे कि मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी वीके भावरा ने इसे आतंकी हमला मानने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच जारी है। वहीँ डीजीपी ने कहा कि विस्फोट के लिए टीएनटी का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपित गिरफ्त में होंगे। वहीँ इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत ने मंगलवार सुबह ही इस मामले को लेकर डीजीपी वीरेश कुमार भावरा व अन्य उच्च अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने कहा कि जो लोग भी पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। [metaslider id=711]