पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुस्लिम समुदाय काे ईद की बधाई दी , बोले- मालेरकोटला में मिलेगी विश्व स्तरीय शिक्षा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
मालेरकोटला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय काे ईद की बधाई दी। मालेरकोटला में ईद की नमाज अदा होने उपरांत संबोधित करते हुए CM भगवंत मान ने अपने भाषण को ईद मुबारक... से आरंभ किया। CM मान ने कहा कि पवित्र रमजान का माह समाप्त हो गया है व ईद का त्योहार आया है। सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई। पंजाब की भाईचारक सांझ बेहद मजबूत है। नफरज फैलाने वालों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा पंजाब की धरती गुरु, पीरों, फकीरें, शायरों व शहीदों की धरती है। उन्होंने कहा आज मालेरकोटला की धरती पर आकर बेहद खुशी महसूस हुई है। सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई।
CM भगवंत मान ने कहा मालेरकोटला को जिला तो बना दिया गया है, लेकिन प्रशासनिक इमारतों के ढांचे को स्थापित करने में पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा मालेरकोटला में जल्द ही प्रशासनिक इमारतों का ढांचा स्थापित करेंगे। इसके साथ ही मालेरकोटला में विश्व स्तर की पढ़ाई मुहैया करवाने के लिए शानदार स्कूल व कालेज बनेंगे। जिसे देखने के लिए विदेशी भी यहां आएंगे व मालेरकोटला के बच्चे उच्च विद्या हासिल कर सकेंगे।
[metaslider id=9199]