Skip to content

होशियारपुर में बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक को एनडीआरएफ ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला , लेकिन नहीं बच पाई मासूम की जान

NDRF rescued six-year-old Hrithik who fell in a borewell in Hoshiarpur after 9 hours of effort- but could not save the life of the innocent.
NDRF rescued six-year-old Hrithik who fell in a borewell in Hoshiarpur after 9 hours of effort- but could not save the life of the innocent.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] गढ़दीवाला (होशियारपुर) : बड़ी खबर मिल रही है कि गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर खियाला में रविवार सुबह बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक की जिंदगी एनडीआरएफ के जवान नहीं बचा सके। एनडीआरएफ टीम ने करीब साढ़े 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे उस पाइप से बाहर निकाल लिया, जिसके 100 फीट नीचे वह फंसा था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दे कि एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर करीब 2.30 बजे रेस्क्यू आपरेशन शुरु किया था। बताया जा रहा है कि जिस तकनीक से फतेहवीर को बाहर निकाला गया था, उसी से ऋतिक को बाहर निकाला गया। मिली जानकारी अनुसार रविवार सुबह करीब 9.30 बजे ऋतिक कच्चे रास्ते के पास स्थित एक बोरवेल में गिर गया था। दुर्घटना के समय बच्चे के माता-पिता बिमला देवी और राजिंदर खेतों में काम कर रहे थे। वहीँ इस दौरान बच्चे के पीछे एक लावारिस कुत्ता दौड़ा। जिससे बचने के लिए भागकर बच्चा नजदीक स्थित बोरवेल की पाइप पर चढ़ गया और वह पाइप में करीब 100 फीट नीचे गिरकर फंस गया था। इसके बाद शुरुआत में लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया लेकिन बाद में राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) को बुला लिया गया। क्षेत्र के विधायक जसवीर सिंह राजा और डीसी संदीप हंस भी मौके पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी फोन पर स्थिति की जानकारी ली। बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक को एनडीआरएफ ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला , लेकिन नहीं बच पाई मासूम की जान। [metaslider id=1461]