Skip to content

पटियाला जेल में क्लर्क बने नवजोत सिद्धू ,यहां उन्हें फाइलें देखने का काम सौंपा गया

Navjot Singh Sidhu's health deteriorated in jail, admitted in PGI
Navjot Singh Sidhu's health deteriorated in jail, admitted in PGI
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि क्रिकेटर और पॉलिटिशियन रहे नवजोत सिद्धू अब क्लर्क बन गए हैं। बता दे कि पटियाला सेंट्रल जेल में उन्हें क्लेरिकल काम सौंपा गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिद्धू की ड्यूटी जेल के दफ्तर के कामकाज में लगाई गई है। जिक्रयोग है कि सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में 1 साल की बामशक्कत कैद हुई है। वहीँ जेल के भीतर सिद्धू की सुरक्षा भी प्रबंधन के लिए चुनौती है। जिस वजह से उन्हें यह जिम्मा सौंपा गया है। मिली जानकारी अनुसार सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए वह जेल दफ्तर का काम बैरक से ही करेंगे। वहीँ सिद्धू को रोजाना जेल दफ्तर की फाइलें भिजवाई जाएंगी। यहां उनकी ड्यूटी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी। इस दौरान वह कभी भी फाइलों का काम कर सकते हैं। वहीँ पटियाला सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा ने कहा कि सिद्धू पढ़े-लिखे हैं, इसलिए उन्हें दफ्तर का क्लेरिकल कामकाज सौंपा गया है। उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू जेल में पूरा सहयोग कर रहे हैं। [metaslider id=1461]