Skip to content

लुधियाना में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां

Massive fire broke out in clothes warehouse in Ludhiana, 20 vehicles of fire brigade reached the spot
Massive fire broke out in clothes warehouse in Ludhiana, 20 vehicles of fire brigade reached the spot
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] लुधियाना (ब्यूरो) : जानकारी मिली है कि बहादुर रोड पर जैन कांप्लेक्स में रविवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी ज्यादा थी कि इसे बुझाने में दमकल की 20 गाड़ियां लगी । रविवार सुबह गोदाम के मालिक को आसपास के लोगों और सुरक्षा कर्मी ने फोन करके सूचना दी कि गोदाम में से धुंआ निकल रहा है। पता लगते ही गोदाम मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में लिया हुआ था। वहीँ आस-पास बनी फैक्ट्री के मालिकों ने लेबर लगाकर फैक्ट्रियों से पानी की सप्लाई देकर आग बुझानी शुरू की। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना का पता चलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर गोदाम की आग बुझानी शुरू की। देखते ही देखने आग भड़क गई। दीवारें तोड़कर फायर कर्मचारी आग बुझाने के लिए गोदाम में दाखिल हुए। गोदाम के मालिक सुनील जैन ने बताया कि की फैक्ट्री का नाम जैन अमर रेडिमेड गारमेंट्स है। जैन कांप्लेक्स में उनका गोदाम बना है। गोदाम में सर्दी का स्टाक रखा हुआ था। गोदाम में करीब 1 से 2 लाख का माल पड़ा था, जो राख हो गया। दो मंजिलों में से एक मंजिल तो पूरी राख हो गई। [metaslider id=1461]