Skip to content

पंजाब में निहंगों ने की युवक की बेहरहमी से हत्या, परिवार व गांव के लोगों ने हाईवे किया जाम

In Punjab, Nihangs brutally murdered a young man, family and village people blocked the highway
In Punjab, Nihangs brutally murdered a young man, family and village people blocked the highway
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] लुधियाना : बड़ी खबर मिली है कि लुधियाना के समराला में निहंगों ने 23 साल के युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक पर गांव की लड़की को भगाने का शक था। इस वजह से पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। प्राप्त जानकारी अनुसार लेकिन जब युवक पुलिस थाने से घर लौट रहा था तो निहंग उसे अपने साथ लड़की के गांव ले गए और वहां पूरी रात उसे बेरहमी से पीटते रहे। जिस वजह से सुबह उसकी मौत हो गई। वहीँ इससे भड़के परिवार व गांव वालों ने समराला में नेशनल हाइवे जाम कर दिया। इसके अलावा उन्होंने पुलिस थाने के बाहर भी जमकर प्रदर्शन कर दिया। वहीँ मौके पर हालात तनावपूर्ण बन गए । मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने 5 निहंगों को हत्या के केस में गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ खन्ना के एसएसपी रवि कुमार ने कहा कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 5 निहंगों को पकड़ लिया गया है। 4 अभी फरार हैं। उन्होंने कहा फिलहाल 9 आरोपियों के हत्या में शामिल होने का पता चला है। केस दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी। उन्होंने कहा फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है। [metaslider id=1461]