Skip to content

जालंधर में रात को आये तूफान से घर की दीवार गिरी, नीचे दबने से दो महिलाओं की मौत

In Jalandhar, the wall of the house collapsed due to the storm at night, two women died due to being buried.
In Jalandhar, the wall of the house collapsed due to the storm at night, two women died due to being buried.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर छावनी : खबर मिली है कि जालंधर छावनी में गांव धीना की इंदिरा कालोनी में बीती रात आए तेज़ तूफान के कारण नवनिर्माण घर की दीवार गिर गई। इस कारण दीवार के नीचे आकर दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीँ दीवार गिरने की आवाज और चीख सुनकर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और चारों घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टर ने 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार मरने वालों की पहचान वंदना 18 साल और उसकी भाभी मनप्रीत 45 वर्ष के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान राजकुमार और उसका बेटा मोहित के रूप में हुई। वहीँ बताया जा रहा है कि राजकुमार के पड़ोस में एक नवनिर्माण मकान का कार्य चल रहा था। वहीँ दूसरी मंजिल पर राजमिस्त्री ने ईंट की 4 इंच की दीवार खड़ी की थी। बीती रात जब तूफ़ान आया तो अपने घर के बरामदे में सो रहे राजकुमार के परिवार पर ये दीवार जा गिरी। जिससे ये हादसा हो गया। [metaslider id=711]